डेस्क। JAC Board 10th,11th and 12th Result 2023: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है वहीं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड की परीक्षा दी है वे अपना बोर्ड रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com से चेक भी कर सकते हैं।
JAC 10th,11th and 12th Results 2023 Live Updates
जो छात्र 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने की भी सुविधा दी जाएगी और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर भी परिणाम आराम से देखे जा सकते हैं।
Jharkhand Board 2023: 12वीं में 81.45 प्रतिशत बच्चे हुए पास
झारखंड बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार 10वीं में 95.38 तो वहीं 12वीं में 81.45 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं।
Jharkhand Board 2023: 10 वीं में लड़कियों ने मारी है बाजी
झारखंड बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है वही दसवीं में 95.54 फीसदी लड़कियों ने पास किया है। जबकि 95.19% लड़के पास हो गए हैं।