राज्य

हिंदू धर्म पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोंस क्या बोले 

 

 

डेस्क। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ियों में से एक बनी हुई है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते भी नजर आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और दुनिया को कपल गोल्स देते हुए भी नजर आते हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जानी जाती रही हैं। अब हाल ही में उनके पति निक जोनस ने भी हिंदू धर्म पर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि मालती मैरी चोपड़ा जोनास हिंदू और ईसाई धर्म के साथ बड़ी हो रही हैं और वह हिंदू और ईसाई दोनों के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने भी वाली हैं।

हिंदू धर्म को लेकर क्या बोले निक जोनस

निक जोनास ने हाल ही में पोडकास्ट चैनल आर्मचेयर एक्सपर्ट विद डैक्स शेपर्ड से बातचीत करी है। वही इस दौरान उन्होंने पहली बार अपने और प्रियंका चोपड़ा के अलग अलग धर्मों को लेकर बात भी की। निक ने बोला है कि ‘एक हिंदू लड़की से शादी करने के बाद मैंने उस हिंदू धर्म और विश्वास के बारे में इतना कुछ सीखा है कि यह बहुत ही प्रेरणादायक है। हम एक ऐसे बच्चे की परवरिश कर रहे हैं, जिसमें बाइबल के सिद्धांतों और हिंदू धर्म के तत्व भी शामिल होंगे। हम अपनी बेटी को दोनों धर्म के महत्व को बताएंगे और यह चाहेंगे कि वह खुद उन धर्म की किताबों को पढ़े और अपना एक दृष्टिकोण सेट करे। इस चीज को कर के ही उसे हर धर्म का ज्ञान भी हो पाएगा, जो कि हम चाहते हैं।’

निक ने आगे यह भी कहा कि ‘ईश्वर के साथ मेरा गहरा और अर्थपूर्ण रिश्ता है लेकिन मैंने अभी जो एक किताब में पढ़ी है, ईश्वर ने उससे कई अलग आकार ले लिए हैं। हम अपनी बेटी मालती मैरी की इस तरह से परवरिश कर रहे हैं, जिससे उसे ईसाई और हिंदू, दोनों धर्मो की सीख मिल पाए और माल्ती में बाइबिल और हिंदू धर्म दोनों के तत्व भी होंगे।’

Related Posts

1 of 786