राजनीतिराज्य

Lok Sabha Election: आज यूपी में लगेगा नेताओं का जमावड़ा 

 

डेस्क। Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी तीन रैलियों को आज संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री आज अमित शाह ओडिशा, उत्तर प्रदेश और झारखंड का दौरा भी करेंगे।

दिल्ली सीएम और अखिलेश यादव ने भाजपा पर की भविष्यवाणी

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में भी जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री की पहली जनसभा यूपी के बाराबंकी में पूर्वाह्न 11.15 बजे पर होगी। इसके बाद पीएम मोदी फतेहपुर में करीब एक बजे चुनावी रैली भी करेंगे। दिन की तीसरी रैली हमीरपुर में प्रस्तावित करी जाएगी। साथ ही पीएम मोदी दोपहर तीन बजे हमीरपुर में चुनावी रैली करने के बाद महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 6.45 बजे मुंबई साउथ-सेंट्रल में चुनावी जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

Lok Sabha Election: राजा भैया के इस फैसले से परेशान भाजपा 

ओडिशा-झारखंड में अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह भी धुआंधार चुनावी प्रचार करने में जुटे हुए हैं। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाह उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड का दौरा करेंगे। वहीं शाह की पहली जनसभा अमेठी में होगी। और इसके बाद शाह ओडिशा के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह ओडिशा के राउरकेला में जनसभा करेंगे। यह सीट सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। दिन के अंतिम चुनावी कार्यक्रम में शाह झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो भी करेंगे।

Related Posts

1 of 1,013