राज्य

Weather Update: जल्द इन राज्यों को मिलेंगी राहत 

 

 

डेस्क। Weather Update: मौसम विभाग ने गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं, पर जल्द ही दिल्ली और आस पास के राज्यों में लू चलना भी बंद हो सकती हैं। इससे लोगों के बीमार होने का खतरा काफी कम होगा।

देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर मध्य भारत के लोगों के लिए ये एक राहत की खबर है। जल्द ही लोगों को गर्म लू से छुटकारा मिल सकता है। वहीं इससे सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा, जिन्हें मजबूरन दोपहर के समय घर से बाहर निकलना पड़ता है और लू की चपेट में आकर ये लोगो काफी बीमार हो जाते हैं। मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय मोहापात्रा ने ये कहा है कि तीन दिन के बाद लू से राहत मिलने के आसार बन हुए है। इस आधार पर 31 मई से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है और लू का कहर भी कम हो सकता है।

19 People Confess the Most Embarrassing Things They’ve Ever Done

रेमल तूफान के कारण देश के पूर्वी इलाकों में बारिश भी हो रही है। इससे लोगों को दूसरी परेशानी जरूर हुई हैं पर तापमान में कमी आई है। उत्तर और मध्य भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी का कहर चरम पर है और राजस्थान में कई इलाकों पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री के पार भी जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने तापमान में कमी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि जून में मानसून आने के बाद ही गर्मी का कहर काफी कम होगा।

दिल्ली का पारा

मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री से अधिक भी है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज हुआ।

 15 Classic Princess Fairytales That Are Way More Hardcore Than Their Disney Counterparts

शिमला में भी बढ़ा पारा

हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्यम पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर रविवार को भीषण गर्मी पड़ी और राज्य की राजधानी शिमला में 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का सबसे गर्म दिन साबित हुआ है। ऊना राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, शिमला में 27 मई 2010 को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 20 मई को शिमला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस का भी दर्ज हुआ था।

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रही और रात के दौरान पांवटा साहिब 30.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दिन रहा। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार भी चला गया। बिलासपुर में 42.9 डिग्री सेल्सियस, धौलाकुआं में 42.8 डिग्री सेल्सियस, बरठीं में 41.2 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 42.1 डिग्री सेल्सियस और कांगड़ा में 40.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज हुआ।

Related Posts

1 of 786