राजनीति

Lok Sabha Election: आज बेटे के लिए वोट मांगती नजर आएंगी सोनिया 

 

डेस्क। Lok Sabha Election: सोनिया गांधी आज राहुल गांधी के लिए वोट मांगती दिखाई देंगी। वह रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगी। इस सभा में उनके साथ राहुल और प्रियंका के अलावा अखिलेश यादव भी होंगे।

सोनिया गांधी रायबरेली में हैं और आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित भी करेंगी। इस रैली में उनके साथ मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी होंगे। यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर करने वाली हैं।

 Lok Sabha Election: आज यूपी में लगेगा नेताओं का जमावड़ा 

जिले की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन काफी ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह पहली बार हो रहा है, जब एक ही दिन दिग्गजों का जमावड़ा लगने जा रहा है। चुनावी बाजी कौन मरेगा, यह चार जून को पता चलेगा, लेकिन इस दिन सियासी तपिश काफी बढ़ जाएगी।

ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर जहां एक सप्ताह में दूसरी बार गृहमंत्री अमित शाह आने वाले हैं। उनकी मौजूदगी में सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय भाजपा की सदस्यता भी ले सकते हैं।

Lok Sabha Election: राजा भैया के इस फैसले से परेशान भाजपा 

साथ ही शहर के राजीव गांधी स्टेडियम शिवाजी नगर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव संयुक्त रूप से जनसभा करके सियासी तपिश भी बढ़ाएंगे। वैसे तो रायबरेली में पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होगा। 18 मई को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा और शुक्रवार का दिन इस चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

Related Posts

1 of 259