PM Modi At ISRO: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न भारत जोर शोर से मना रहा है। विश्व में भारत की सराहना हो रही है। भारत के वैज्ञानिकों का लोहा हर कोई मान रहा है। दो दिवसीय विदेश दौरे से लौटे पीएम मोदी दिल्ली न जाकर वैज्ञानिकों से मिलने सीधे बेंगलुरु पहुँच गए हैं। पीएम ने इसरो पहुँच कर इसरो चीफ एस० सोमनाथ की पीठ थप- थपाई और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें बधाई दी।
पीएम मोदी ने इस दौरान यह घोषणा भी की है कि जिस जगह पर चाँद पर भारत का चंद्रयान 3 लैंड हुआ है उसे ‘शिव शक्ति’ नाम से जाएगा। यह भारत के लिए गर्व का पल है। आज विश्व में भारत की जयजयकार हो रही है.
उन्होंने आगे यह भी कहा- सफलता कोई भी हो एक दिन में नही मिलती है। चंद्रयान की सफलता के पीछे हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी ,मेहनत है। मैं भले ही विदेश में था मेरा मन भारत में ही लगा हुआ था। आज विश्व हमपर गर्व महसूस कर रहा है।