PM Modi ISRO Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे से भारत आए और सीधे इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे। मोदी जब चएएल हवाई अड्डे पर पहुंचे तो बाहर उनके स्वागत के लिए कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील मौजूद रहे। मोदी ने एयरपोर्ट पर सम्बोधित करते हुए – जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नार दिया।
एयरपोर्ट से निकल कर पीएम इसरो के कमांड सेंटर पहुंच चुके। वहां उन्होंने इसरो चीफ सोमनाथ से मुलाक़ात की और उनकी पीठ थप-थपाई। इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में पीएम बोले – यह गर्व का पल है। ऐसे मौके कम आते हैं। मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन यहीं लगा था। हम इतिहास रचने जा रहे थे। मन बहुत बेचैन था। सभी की नजरें हमपर टिकीं थीं।
उन्होंने आगे कहा- मैं इसरो की टीम से जल्द से जल्द मिलना चाहता था। सभी को सलाम करना चाहता था। सभी की खुशी में शामिल होना चाहता था। मैं देश के साथ खड़ा होना चाहता था।