PM Modi ISRO Visit Live: देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का परचम विश्व में लहरा रहा है। कई देश भारत की तरफ हसरत भरी निगाह से देख रहे हैं। चंद्रयान की सफलता ने भारत के सामर्थ्य का डंका बजा दिया है। भारत के वैज्ञानिकों ने यह साबित कर दिया की जो विश्व नहीं कर सका उसे आध्यात्म से जुड़े देश भारत ने कर दिखाया।
चंद्रयान की सफलता के बाद पीएम आज इसरो पहुंचे हैं और वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। पीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा – यह दिन भारत के लिए गर्व का दिन है। भारत का झंडा चाँद पर लहरा रहा है। 23 अगस्त के दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया। इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
भारत जिस तरह से काम कर रहा है। आने वाले समय में साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में विश्व का लीडर होगा। देश में नई संभावनाओं के द्वारा खुल गए हैं। हम अपने विकास के मार्ग पर तेजी से बढ़ रहे हैं। आने वाला समय देश में बड़ी क्रांति लेकर आएगा।