India Today C-Voter Survey: सत्ताधारी दल बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव में सत्ता में वापसी की हर सम्भव कोशिश में लगी है। बीजेपी के नेता और मंत्री मोदी की योजनाओं और विकास नीतियों को गाँव-गाँव तक पहुंचाने की हर सम्भव कोशिश में लगे हुए हैं। विपक्ष एकता के बलबूते मोदी की केंद्र से सरकार गिराना चाहती है। विपक्ष का दावा है कि हम २०२४ में मोदी को हर हाल में हरा देंगे। जनता का हमें समर्थन प्राप्त है और हमारी जीत हर हालत में होगी।
विपक्ष के दावे और बीजेपी की जनता के बीच पकड़ को समझने के लिए समाचार चैनल जमीनी स्तर पर सर्वे कर रहे हैं। कई सर्वे ऐसे सामने आ चुके हैं जो बार-बार यह इशारा कर रहे हैं कि जनता बीजेपी से रुष्ट है। कई राज्य ऐसे भी हैं जो बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष की तरफ झुक गए हैं। वही अभी हाल ही में India Today C-Voter Survey सामने आया है। जिसने नतीजे देख एनडीए गठबंधन के होश उड़ गए हैं।
India Today C-Voter Survey के मुताबिक रल, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य हैं। जहां की जनता बीजेपी को सत्ता में नहीं देखना चाहती है। केरल और तमिलनाडु में एनडीए की बड़ी हार हो रही है तो अन्य राज्यों में भी बीजेपी को कुछ ज्यादा सींटे मिलने का अनुमान नहीं है।
STATE | TOTAL SEATS | NDA | INDIA |
BIHAR | 40 | 14 | 26 |
MAHARASTRA | 48 | 20 | 28 |
PUNJAB | 13 | 1 | 12 |
WEST BANGAL | 42 | 18 | 24 |
TAMILNADU | 39 | 00 | 39 |
KERLA | 20 | 00 | 20 |