Lok Sabha Election 2024: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को भले अभी 8 महीनें बाकी है। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस में लगातार शाब्दिक कटाक्ष देखने को मिल रहा है। बीते दिन सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने राहुल की फोटो के साथ बयान साझा किया -हम साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हरा देंगे। वही अब कांग्रेस की इस पोस्ट का जवाब देते हुए बीजेपी ने ट्वीट किया है।
बीजेपी ने लिखा- गारंटी तो आपकी दादी ने भी दी थी- ग़रीबी हटाने की। बदले में उन्होंने देश को दी थी- इमरजेंसी। इसके अलावा बीजेपी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान चंद्रयान-2 की लांचिंग को स्थगित करवा दिया, वैज्ञानिकों के साथ धोखा किया और अंतरिक्ष सौदे में भ्रष्टाचार हुआ। आज चंद्रयान-3 की सफलता का पूरा क्रेडिट नेहरू को देने वाली कांग्रेस का असली चेहरा जानने के लिए पूरा वीडियो देखें।
https://twitter.com/BJP4India/status/1695026513626955920?s=20
https://twitter.com/BJP4India/status/1695022073436057927?s=20