डेस्क। 23 अगस्त, यह तारीख इतिहास के उन पन्नों में शुमार हो गई है जिन्हें हमेशा इस बात के लिए याद किया जाएगा कि इस दिन भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक बड़ी कामयाबी हासिल करी थी। ISRO ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच के दिखा दिया है।
यह सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय है और भारत में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर नागरिक खुशी से झूम रहा है। तो आइए जानते हैं दुनिया हमारी इस कामयाबी पर क्या कह रही है? और क्या बोल रहे हैं दुनियाभर के बड़े मीडिया हाउस?
न्यूयॉर्क टाइम्स, द गार्जियन, द वाशिंगटन पोस्ट और बीबीसी उन समाचार साइटों में से थे जिन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान -3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की काफी सराहना की है।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, “In Latest Moon Race, India Lands First in Southern Polar Region” यानी कि, चांद पर पहुंचने की रेस में भारत दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बन गया है”
आगे लिखा है,”भारत के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरे हैं साथ ही भारत चंद्रमा के इस हिस्से में उतरने वाला पहला देश बन गया है और चांद पर उतरने वाला चौथा देश बना है।
अल जज़ीरा ने लिखा, ‘India is on the Moon- भारत चांद पर है”
तुर्की के आधिकारिक न्यूज़ TRT World ने लिखा, ‘Historic feat- यानी ऐतिहासिक उपलब्धि’
CNN ने लिखा है,’India becomes the fourth country ever to land a spacecraft on the moon-भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन चुका है।’
BBC ने भी चंद्रयान-3 इवेंट को लाइव कवर किया है और लिखा- भारत ने इतिहास रच दिया… साउथ पोल के करीब चंद्रयान 3 की लैंडिंग कामयाब हुई। बता दें पाकिस्तानी मीडिया ने भी भारत की इस कामयाबी को कवर किया है।