Nemurology: जन्मतिथि से जानिए किस फील्ड में बन सकता है आपका करियर और मिल सकती है सफलता।
अंकों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे जीवन में लकी होता है तो कोई अनलकी होता है। वही क्या आपको पता हैं अंक विज्ञान के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके करियर, नेचर और व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है।
इंसान की जन्म तिथि कुंडली में ग्रहों की स्थिति को उजागर करती है और इससे उसकी आर्थिक स्थिति और करियर के बारे में भी पता लगता है। तो आइए जानते हैं जन्मतिथि से करियर के बारे में पता कैसे लगता है…
जन्मतिथि 01, 10, 19 या 28 हो
अंक शास्त्र अनुसार यदि आपकी आपकी जन्मतिथि 01, 10, 19 या 28 है, तो आप पर सूर्य और मंगल देव का प्रभाव पड़ता है। इसलिए आपको इंजीनियरिंग, प्रशासन, डॉक्टर, कंपनी कर्मचारी में करियर बनाना चाहिए। इसके साथ ही अगर व्यापार की बात करें तो लकड़ी और औषधि का व्यवसाय भी इनके अनुकूल होता है। अगर आपको करियर या व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो आपको हाथ की उंगली में तांबा जरूर से धारण करना चाहिए। साथ ही प्रतिदिन सूर्य देव को जल भी अर्पित करना चाहिए।
अगर जन्मतिथि 02, 11, 20 या 29 हो
अगर आपकी जन्मतिथि 02, 11, 20 या 29 हो तो आप पर चंद्र और वैभव के दाता शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इसलिए ऐसे लोगों के लिए कला, अभिनय, संगीत, सौंदर्य और जल के क्षेत्र में करियर बनाना अच्छा है। साथ ही आपको अस्पताल, रेस्टोरेंट और सौंदर्य का व्यवसाय करना चाहिए। अगर आपको करियर, रोजगार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो आपको हाथ की उंगली में चांदी का छल्ला धारण करना चाहिए। साथ ही भोलेनाथ की आराधना भी करनी चाहिए।