देश - विदेश

Madhya Pradesh: लाड़ली बहना योजना का क्या अर्थ जब आपके राज्य में महिलाएं असुरक्षित

15
×

Madhya Pradesh: लाड़ली बहना योजना का क्या अर्थ जब आपके राज्य में महिलाएं असुरक्षित

Share this article

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश शिव नगरी उज्जैन में नाबलिग लड़की के साथ हुई बर्बरता मन को झझकोर देती है

priyanka gandhi on bjp

Madhya Pradesh: उज्जैन में एक 12 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। मामा के राज में नाबलिक निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर घूमती रही। लोग तस्वीरें निकालते रहे लेकिन उसकी मदद को आगे न बढ़े। वही अब इस मामले पर विपक्ष बीजेपी सरकार को खूब लताड़ रहा है।

Priyanka Gandhi's political strategy against BJP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- बीजेपी के राज में मध्य्प्रदेश में कुशासन स्थापित हुआ है। आज एमपी में महिलाएं, बच्चियां और आदिवासी कोई भी सुरक्षित नहीं है। बच्ची का मेडिकल हुआ तो पुष्टि हुई है कि उसका बलात्कार किया गया है।

Priyanka Gandhi's political strategy against BJP,

सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर प्रियंका गांधी लिखती हैं – मध्यप्रदेश शिव नगरी उज्जैन में नाबलिग लड़की के साथ हुई बर्बरता मन को झझकोर देती है। बिटिया मदद के लिए बदहाल अवस्था में सड़क पर भटकती रही। कोई बिटिया की मदद को आगे नहीं आया। ढाई घंटे तक सड़क पर भटकती रही नाबालिग अंत में गिर पड़ी। लेकिन उसे सहायता न मिल सकी।

Priyanka Gandhi's political strategy against BJP,

यह बीजेपी की कानून व्यवस्था है। बीजेपी ने 20 वर्ष में यही कानून तंत्र स्थापित किया है। आज बीजेपी के कार्यकाल में महिला,बच्ची, आदिवासी कोई सुरक्षित नहीं है। लाड़ली बहना योजना के तहत चुनावी घोषणा का क्या अर्थ जब आपके राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं।

https://x.com/priyankagandhi/status/1707225485573583138?s=20

क्या है लड़की की स्थिति :

सूत्रों के मुताबिक़ लड़की की हालत अभी गंभीर है। लड़की की उम्र 12 वर्ष है। वह बेहद गंभीर स्थति में थी। उसे गुरूवार को उज्जैन से इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में भेजा गया। डॉक्टरों ने कहा- लड़की का बलात्कार हुआ है। उसका ऑपरेशन किया गया है। अभी हालत गंभीर है लेकिन कुछ स्थिर भी है।

 

यह भी पढ़े: हरित क्रांति के जनक MS Swaminathan का हुआ निधन