Local Breaking Newsदेश - विदेश

बलात्कार, धोखा प्रताड़ना का शिकार हुई इस एक्ट्रेस ने अपने बलबूते पर कमाया नाम

11
×

बलात्कार, धोखा प्रताड़ना का शिकार हुई इस एक्ट्रेस ने अपने बलबूते पर कमाया नाम

Share this article

भारत– बिग बॉस स्टार रोहित वर्मा ने अपने जीवन से जुड़े कुछ ऐसे रहस्यों का खुलासा किया जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। आज जो रोहित वर्मा एक मशहूर डिजाइनर के रूप में काम कर रही है उन्हें अपने अतीत में एक वेश्या के रूप में काम करना पड़ा। उनके साथ धोखा हुआ अपनो ने उनका बलात्कार किया। 

सिद्धार्थ कानन के टॉक शो में रोहित वर्मा ने अपने जीवन के अनसुने रहस्यों को उजागर कर दिया। रोहित ने कहा वह एक अच्छे परिवार से थी। लेकिन उनके चाचा ने उनके साथ अभद्रता की सभी हदे पार करदी। उन्हें अपने चाचा के द्वारा यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। 

रोहित ने कहा, चाचा उन्हें साड़ी पहनाते थे। उनके शरीर पर गर्म मोम लगाते है और उनके साथ अजीब से अश्लीलता भरी हरकते करते थे। जब वह उनका विरोध करते तो वह अभद्रता की।हदे लांघने लगते थे। चाचा की यह हरकतें चार साल तक चली। लेकिन डर की वजह से रोहित कभी अपना मुख नही खोल पाई।

एक समय ऐसा आया जब उन्हें मजबूरी में औरतों के कपड़े पहनकर वेश्या का काम करना पड़ा। यह काम आसान नही था काफी मुश्किल था लेकिन मजबूरी कुछ भी करवा सकती है। वेश्या के काम से उन्हें जो पैसा मिला उससे उन्होंने पहली बार आपने लिए डिजाइनर बैग और कपड़े खरीदे। 

उन्होंने कहा अतीत में उन्होंने जो काम किया उससे उन्हें दुख नही है और न ही उससे उन्हें अफसोस है। क्योंकि उस समय मुझे पैसे की जरूरत थी और पैसे के लिये मैने ऐसा किया।

रोहित ने कहा मैं एक पॉपुलर एक्टर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रही हूं। लेकिन जब उसे काम मिलने लगा। तब वह काफी बदल गया और रोहित से अलग हो गया। लेकिन रोहित ने हार नहीं मानी और आज वह एक लोकप्रिय डिजाइनर है।