डेस्क। देश की मुख्य ज्योतिलिंर्गों में से एक महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के मौके पर दीपावली के जैसा नजारा आपको देखने को मिलने वाला है।
वहीं इस दिन 21 लाख दीप प्रज्वलित भी किए जाएंगे। और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह कहा है कि उज्जैन में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया भी जाएगा।
बता दें श्री महाकाल महालोक का स्वरूप देश सहित सम्पूर्ण विश्व में चर्चा का विषय भी बनी है। वहीं महाशिवरात्रि पर अवंतिकावासी 21 लाख दीप प्रज्जवलित कर महाकाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी प्रकट करेंगे।
बता दें इस पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्जवलित कर गिनीज वल्र्ड रिकार्ड भी बनाया जाएगा। वहीं इससे पहले उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीये प्रज्जवलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया जा चुका था। इसके बाद अयोध्या में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीये प्रज्जवलित कर नया विश्व रिकार्ड भी बनाया गया था।