Viral 18

एमएस धोनी का हुक्का पीते हुए वीडियो हुआ वायरल 

 

डेस्क। इन दिनों भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह हुक्का पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है वहीं फैंस इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको यह बता दें कि माही पिछले कुछ दिनों से दुबई में छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई है।

उनके हुक्का पीते हुए ताजा वीडियो ने फैन्स को हैरत में डाल दिया है। वीडियो में, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को अपने स्टाइलिश लंबे बालों के साथ फॉर्मल सूट में देखा जा रहा है। उनके साथ लोगों का एक ग्रुप भी मौजूद है और धोनी के मुंह से धुएं का गुबार निकलता साफ नजर आ रहा है।

आज बंगलादेश में आम चुनाव, शेख हसीना का जीतना तय

धोनी के हुक्के वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं फैंस:

https://twitter.com/BholiSaab18/status/1743655267353419868?t=XbDPjdLJnoNdGVdb_z6-dg&s=19

NEET UG Regestration Update: परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट 

Related Posts

1 of 190