डेस्क। मां तो आख़िर मां होती है, एक बार फिर एक मां की ममता से भरा ये खूबसूरत वीडियो लोगों को काफी भावुक कर रहा है, जिसमें एक गाय अपने बच्चे को जन्म देने के बाद, मदद करने वाले इंसान का अपने अंदाज में आभार भी व्यक्त करती है।
जानवरों में भी इंसानों की तरह ही संवेदना होती है। वे भी खुश होते हैं, दुखी होते हैं, रोते-हस्ते हैं और इसके साथ ही साथ अपनी मदद करने वालों के प्रति कृतज्ञता भी जताना जानते हैं। हमनें एक हथिनी का वीडियो देखा था, जो अपने बच्चे को जिंदा करने के लिए लगातार उस पर पानी भी डालती नजर आई थी।
इस मार्मिक वीडियो ने लोगों को काफी भावुक कर दिया था, तो वहीं अब एक बार फिर एक मां का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक गाय अपने बच्चे को जन्म देने के बाद इसके लिए मदद करने वाले इंसान का अपने अंदाज में आभार जताती हुई दिखाई दे रही है।
https://www.reddit.com/r/AnimalsBeingBros/comments/1458aln/mama_cow_shows_gratitude_to_the_kind_man_who/?utm_source=share&utm_medium=mweb3x&utm_name=mweb3xcss&utm_term=1&utm_content=share_button
रेडिट पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक गाय को उसके नवजात बछड़े के साथ साफ देखा जा सकता है और यहां एक शख्स मौजूद है, जिसने बच्चे को जन्म देने के दौरान गाय की मदद भी की और गाय इस शख्स का आभार जताते हुए लगातार उसके हाथ को, तो कभी उसके सिर को अपनी जीभ से चाटती हुई नजर आती है।
ये वीडियो वाकई दिल को छू लेने वाला है, गाय अपने नवजात बच्चे की देखभाल करती भी दिख रही है और वह इशारे से बताती है कि बच्चे को चादर ओढ़ा दीजिए।