Viral 18

एक्स पर ट्रेंड हुआ #Is Jesus God, जानिए क्या है संत रामपाल से कनेक्शन

 

 

डेस्क। संत रामपाल: #Is Jesus God: वैसे तो सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल हुआ करता है। ऐसे में facebook hashtags से लेकर twitter पर एंटरटेनमेंट और पॉलिटिक्स के अलग अलग टैग्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हम में से कई लोग भी इन ट्रेंड्स का हिस्सा बनते हैं। लाइक, कमेंट और रिपोस्ट के जरिए किस प्रकार हम इन सेल्स से जुड़ जाते हैं हमको पता ही नहीं चल पाता। किसी भी त्यौहार पर उससे जुड़े ट्रेडिशन और मिथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छा जाते हैं। कई बार लोग इन ट्रेंड्स का फायदा उठाकर अपनी संकुचित मानसिकता को प्रदर्शित करते हैं।

Maldives Christmas Advisory: मुस्लिम देश में बैन हुआ क्रिसमस 

इसी सोशल मीडिया की लड़ाई में क्रिसमस वीक पर एक ट्रेंड जोरो से उछाल मारता नजर आया। इस ट्रेंड में ईसाई धर्म के ईश्वर जिनको ईशु या जीसस बोला जाता है उनके अस्तिव्त पर कई सवाल उठाए। लोगों ने इसके पीछे अलग अलग कई कारण भी पेश किए। अगर इस ट्रेंड पर गौर किया जाए तो इन सभी पोस्ट में एक केंद्र बिंदु रहा जिसको आप खुद जान सकते हैं, केवल आपको थोड़ा गंभीर होने की आवश्यकता है।

आइए पहले जानते हैं लोगों की राय ( #Is Jesus God is trending on social media)

Dhanidas नाम के एक यूजर ने लिखा: #Is_Jesus_God Kabir Is SupremeGod, Jesus was the son of god. Supreme God neither takes birth from a mother nor does he die. He is eternal. But Jesus took birth and died at the cross. Jesus is not the Lord.

 Jesus God is trending on social media

Mithalesh नाम के यूजर ने पोस्ट किया कि #Is_Jesus_God #GodMorningTuesday It is written in Genesis Holy Bible that God created everything in 6 days and rested on His eternal throne on the 7th day. After that it was Kaal/Brahm who ordered to eat meat in the bible to misguide everyone.

Kabir Is SupremeGod.

Is jesus is God trending on x

एक यूजर ने कबीर को सुप्रीम बताते हुए पूछा कि God is Invincible and Immortal.

Then how did Jesus die?? Kabir Is SupremeGod

Is Jesus God

इस समय कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म ऐसी पोस्ट से भरे हुए हैं। पर अगर आप थोड़ा गंभीर होकर गौर करेंगे तो सारी असलियत आपके सामने आ जाएगी। इन सभी पोस्ट में एक चीज सामान्य है वो है संत रामपाल महाराज। जरूर आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा की इस मौके पर एवं इन पोस्ट्स से उनका क्या तालुख हो सकता है।

कौन हैं संत रामपाल

संत रामपाल एक भारतीय धार्मिक पंथ नेता और कबीर पंथ धार्मिक संप्रदाय के हत्या के दोषी हैं। वह स्वामी रामदेवानंद के शिष्य हैं जो एक स्थानीय द्रष्टा और गरीब दास पंथ संप्रदाय के हिंदू संत हैं; 1994 में, स्वामी रामदेवानंद ने उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुना था। जिसके कारण रामपाल को जूनियर इंजीनियर की नौकरी छोड़नी पड़ी। ये सतलोक आश्रम के संस्थापक भी हैं जो नेपाल एवं भारत के विभिन्न राज्यों सहित हरियाणा के हिसार क्षेत्र में स्थित है।

जानिए कहां हैं संत रामपाल

19 नवंबर 2014 को समर्थकों व पुलिस के बीच में हुई हिंसा के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसमें 5 महिलाओं और 1 बालक की मृत्यु हुई थी। जिनका मुकदमा संत रामपाल दास पर बनाया गया। वहीं बंधक बनाने के मुकदमे में 29 अगस्त 2017 को बरी हो गए। पर हत्या व देशद्रोह के मुकदमे के कारण जेल में ही हैं।

 

Technology News: वैश्विक मंदी का भारत पर पड़ेगा ये असर 

रामपाल के खिलाफ अवैध गर्भपात सेंटर खोलने, अनुयायी की हत्या करने, आश्रम में हथियार रखने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे कई मामले दर्ज किए गए थे। संत रामपाल को उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी है।

क्या मानते हैं रामपाल के अनुयाई

उनके अनुयाई ऐसा मानते हैं कि संत रामपाल जी महाराज कोई मामूली संत नहीं बल्कि पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी के अवतार हैं जो धरती पर मानव जाति के कल्याण के लिए अवतरित हुए हैं। इसी कड़ी में ये अनुयाई सोशल मीडिया पर उनके ईश्वर होने का दावा ऐसे मौकों पर पेश करते रहते हैं।

इजरायल ने युद्ध में AI हथियारों को उतारा

Related Posts

1 of 190