डेस्क। OMG 2 Movie Review: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पिछले कुछ समय से फिल्म ‘OMG 2’ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इसे लेकर काफी विवाद भी रहा था। पर तमाम विवादों के बाद भी इसे रिलीज कर दिया गया है और सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म के कुछ सीन बदलने के लिए बोला गया था। इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया, जिसमें केवल 18 की उम्र से ज्यादा के लोग ही इसे देख सकते हैं। इसकी वजह से इसकी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी जरूर हो सकती है मगर इसे रिस्पांस बेहतरीन मिल रहा है। इसे लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। पंकज त्रिपाठी और अक्षय की एंक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 5 में से 4 स्टार दिए हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी और अक्षय-पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग को अमेजिंग बताया है। इसके स्क्रिनप्ले के साथ-साथ डायलॉग तक धांसू हैं। पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम तक ने स्क्रीन पर कमाल की एक्टिंग है। इसकी स्टारकास्ट की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है। थिएटर्स में ‘हर हर महादेव’ के नारे लगे हैं।