डेस्क। Jagarnath Mahato Death News: झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार सुबह को निधन हो गया। जगरनाथ महतो को स्वास्थ्य में लगातार बढ़ रही परेशानी की वजह से रांची से एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था।
अब वहीं इलाज के दौरान शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने अपनी आखिरी सांसें लीं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और भाजपा समेत झारखंड के पक्ष-विपक्ष के तमाम दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक भी जताया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह बताया अपूरणीय क्षति!
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता भी खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हुआ है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’