डेस्क। क्या आपको ऑफिस के काम से फुर्सत नहीं मिलती है। छुट्टियां न होने की वजह से आप कहीं जा भी नहीं सकते इसलिए अब यह टेंशन दूर होने ही वाली है। आप छुट्टी के दिन यानी शनिवार या रविवार को घूमने का प्लान आराम से बना सकते हैं।
वीकेंड पर एक दिन की छुट्टी लेकर आप भारत की सबसे खूबसूरत और मशहूर जगहों में से एक आगरा की सैर भी कर सकते हैं। दिल्ली से आगरा बहुत ही सस्ता ट्रैवल डेस्टिनेशन है।
यहां आप ताजमहल का दीदार कर सकते हैं और अकबर किले में ऐतिहासिक धरोहरों को भी देख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आगरा की एक दिन की यात्रा की योजना कैसे बनाएं और इसमें आपका कितना खर्च आएगा।
दिल्ली से आगरा
अगर आप दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं तो आगरा पहुंचने में आपको सिर्फ 3 घंटे लगेंगे। और आगरा दिल्ली से 240 किमी दूर है। आप ट्रेन-बस से आगरा भी पहुंच सकते हैं।
आगरा में कहाँ घूमने जाएं
आगरा बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। यहां कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं। सात अजूबों में से एक ताजमहल देखने के लिए आप आगरा भी जा सकते हैं। इसके अलावा आगरा का किला, जिसे अकबर का किला भी बोला जाता है वहां जाया जा सकता है। मेहताब बाग, अंगूरी बाग, पंच महल महल और दयालबाग मंदिर भी आगर में प्रसिद्ध स्थानो में शुमार हैं।
आगरा कब जाना चाहिए?
अगर आप आगरा जाने की योजना बना रहे हैं तो अक्टूबर से अप्रैल का महीना ही सबसे अच्छा माना जाता है। यानी अब अप्रैल का महीना चल रहा है और ताजनगरी घूमने का यह सबसे अच्छा समय भी है।
आगरा जाने में कितना लगेगा खर्च?
अगर आप दिल्ली से आगरा की यात्रा कर रहे हैं, तो ट्रेन यात्रा युक्तियाँ, आगरा की यात्रा, आगरा घूमने का खर्च, आगरा में घूमने की जगह, आगरा में कहाँ घूमने जाएँ, तो आपको 300 से 500 रुपये का टिकट आसानी से मिल सकता है। वहीं अगर आप एसी बस से यात्रा करना चाहते हैं तो किराया 800 रुपये तक होगा। आगरा घूमने के लिए आप टैक्सी भी ले सकते हैं, खाना ढाबे पे खा सकते हैं। यानी आप 2 से 3 हजार में आराम से आगरा घूम सकते हैं।