डेस्क। Adipurush Row: फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। एक्टर समेत कई नेताओं ने इस फिल्म की कड़ी शब्दों में निंदा भी की है। इस बीच फिल्म के डॉयलाग को लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग करी है। यह बताया जा रहा है कि बवाल के बीच मुंतशिर ने खुद के खतरे की आशंका जताई है।
साथ ही मुंबई पुलिस मुंतशिर की अपील पर विचार करने के बाद सुरक्षा मुहैया करवाने पर फैसला लेगी। साथ ही आदिपुरुष को लेकर विरोध प्रदर्शनों के साथ-साथ इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस मामले में कूद पड़े हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में जोरदार तंज भी कसा है।
अखिलेश यादव ने लिखा कि, ‘जो राजनीतिक आकाओं के पैसों से, एजेंडेवाली मनमानी फ़िल्में बनाकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उनकी फ़िल्मों को सेंसरबोर्ड का प्रमाणपत्र देने से पहले, उनके ‘राजनीतिक-चरित्र’ का प्रमाणपत्र भी देखना चाहिए। क्या सेंसरबोर्ड धृतराष्ट्र बन चुका है?’
इस फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार प्रभास ने काम किया है। साथ ही डायरेक्टर ओम राउत ने 500 करोड़ रुपये के बजट में इस फिल्म को बनाया है। वही रामायण की महागाथा पर आधारित ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम और माता सीता के वनवास और रावण संग राम के बीच युद्ध को भी दिखाया गया है। फिल्म 16 जून को रिलीज हुई थी वही पहले दिन 140 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म पर विवाद भी लगातार हो रहा है।