डेस्क। OnePlus Nord 3 India Launch: वनप्लस ने आखिरकार भारत में Nord Series का अगला स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी साझा की है। कंपनी 2023 का पहला नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। अब OnePlus देश में Nord 3 को लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है।
कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि अगले नॉर्ड स्मार्टफोन को भारत में जुलाई 2023 में पेश किया जाएगा और वनप्लस ने डिवाइस के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन कम्युनिटी फोरम में एक टीजर पोस्ट से संकेत मिलते हैं कि भारत, यूरोप और APAC देशों में नॉर्ड 3 लॉन्च भी किया जा सकता है।
पिछले कई दिनों से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वनप्लस नॉर्ड 3 को भारत में जुलाई में पेश भी किया जाएगा। अब वनप्लस ने अपने ‘The Lab’ कैंपेन के तहत नॉर्ड 3 के लॉन्च की जानकारी भी दी है। इस कैंपेन के तहत टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के दीवाने लोगों को आने वाली डिवाइस एक्सपीरियंस करने और डिवाइस के साथ हुए फीडबैक को शेयर करने का ऑप्शन भी मिलता है।