डेस्क। अलीगढ़ : रमजान (Ramdan 2023) का पाक महीना चल रहा है। 22 या 23 अप्रैल को ईद (Eid 2023) मनाई जा सकता है। ईद को और खास बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के एक नेता ने अलीगढ़ प्रशासन से हेलीकॉप्टर से पुष्प (Ramdan 2023) वर्षा की अनुमति की मांग की है।
इस संबंध में सपा नेता ने जिलाधिकारी को एक पत्र भी सौंपा है।
Eid 2023: खुद के ही खर्च से करेंगे पुष्प वर्षा
समाजवादी पार्टी के नेता यामीन खान ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को एक पत्र भी सौंपा है। इसमें उन्होंने ईद के मौके पर नमाजियों के ऊपर 15 से 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की भी इच्छा जाहिर की है। फूलों की बारिश का यह खर्च सपा नेता स्वयं ही वहन करेंगे।
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा तो नमाजियों पर आखिर क्यों नहीं?
सपा नेता यामीन खान ने यह बताया है कि ईद के मौके पर ईदगाह, शाह जमाल, जीवनगढ़, जमालपुर, जामा मस्जिद आदि जगहों पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी करना चाहते हैं। सपा नेता ने यह कहा है कि अयोध्या, बनारस, मथुरा, मेरठ और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी हो सकती है, तो नमाजियों पर आखिर क्यों नहीं हो सकती?
सपा नेता ने कहा कि नोएडा की एक कंपनी से बातचीत हो चुकी है अगर प्रशासन से अनुमति मिलती है तो वह 15 से 20 मिनट तक आसमान से फूलों की बारिश करेंगे और बता दें कि फरवरी महीने में भी सपा नेता के भांजे की शादी थी। इसमें उनका भांजा दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से ही गया था।
अभी तक कभी नहीं हुई है पुष्प वर्षा
सपा नेता ने यह कहा है कि 30 दिन रोजे, तराहवी की नमाजें और खुदा की इबादत करने वाले नमाजियों का श्रद्धा के साथ सम्मान करना चाहते हैं और उन्होंने कहा कि अभी तक ईद पर कभी भी नमाजियों पर पुष्प वर्षा नहीं की गई है। इस बार वह ऐसा करने के इच्छुक हैं।