डेस्क। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद सपा नेत्री डिंपल यादव (Dimple Yadav) अपने पति व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ मैनपुरी में लगातार दौरे करती नजर आ रही हैं। वहीं माना जा रहा है कि दोनों सपा के गढ़ को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत करने में लगे हैं। वहीं इस बीच एक टीवी चैनल से बात कर रही डिंपल यादव से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और अखिलेश यादव को लेकर कई तरह के सवाल भी पूछे गए। जिसका उन्होंने जवाब भी दिया।
डिंपल से पूछा गया- मुलायम सिंह यादव की विरासत को आप आगे कैसे ले जाएंगी?
‘टाइम्स नाउ नवभारत’ चैनल की एंकर नाविका कुमार (Anchor Navika Kumar) ने डिंपल यादव से पूछा कि, “आप लोग नेता जी की विरासत को आगे कैसे ले जाएंगी?” इसके जवाब में डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने हमें चुना है तो उनके लिए हमें काम जरुर करना है। यहां पर स्पोर्ट्स एकेडमी की व्यवस्था करानी है और जिसके लिए बजट नहीं आ रहा है। और हम इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे वहीं सरकारों को भी बिना द्वेष की भावना के इन बच्चों के लिए काम करना चाहिए।
अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव में क्या समानता है?
इस इंटरव्यू के दौरान डिंपल यादव से यह सवाल किया गया कि वह अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच क्या समानता देखती हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हर व्यक्ति अलग ही होता है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हमें राजनीति में पढ़े-लिखे लोग चाहिए जो समाजवादी पार्टी प्रोवाइड भी कर रही है। समाजवादी पार्टी ने हमें यह दिखाया है कि विकास कैसे होना चाहिए। आपको जानकरी के लिए बता दें कि मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर को हुआ था।