डेस्क। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की देश में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं वह भी फैंस का दिल जीतने में पीछे नहीं रहते हैं और अब विजय ने कुछ ऐसा किया है जिससे वह काफी खबरों में आ गए हैं।
विजय देवरकोंडा ने अपने खर्चे पर अपने 100 प्रशंसकों को मनाली की यात्रा पर भी भेजा है। साथ ही विजय ने इन 100 भाग्यशाली प्रशंसकों के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इसका एक वीडियो भी साझा किया है।
विजय देवरकोंडा पिछले कुछ समय से अपने प्रशंसकों के लिए धार्मिक यात्राओं को प्रायोजित भी कर रहे हैं। वहीं उनके 100 फैन्स को इस बार मनाली घूमने का मौका भी मिला है। वही एक ट्वीट में विजय ने इन 100 प्रशंसकों के नामों का उल्लेख भी किया, और इन नामों को यादृच्छिक रूप से चुना भी गया था और इसके बाद एक अन्य ट्वीट में विजय ने एक फैन वीडियो भी शेयर किया। वहीं विजय ने कहा कि ये वीडियो उनके फैन्स ने फ्लाइट से भी भेजा था।
पिछले 5 साल से ट्रिप हो रही स्पॉन्सर
विजय ने यह काम 5 साल पहले शुरू किया था और इस बार उन्होंने यात्रा के लिए पहली बार 25 दिसंबर को पोस्टिंग भी की थी। उसके बाद विजय ने इस बारे में खूब ट्वीट किए और फैन्स से लोकेशन चुनने को के लिए कहा, जिसके बाद आखिरकार मनाली को चुन लिया गया। वहीं विजय ने उस लोकेशन की फोटो भी शेयर की, जहां ये 100 फैन्स ठहरने वाले हैं साथ ही बता दें यह यात्रा पूरी तरह से विजय द्वारा प्रायोजित भी की जाएगी।