डेस्क। Operation Kaveri: अफ्रीका के देश सूडान के हालात बेहद गंभीर है। गृहयुद्ध के संकट से जूझ रहे सूडान से भारत भी तेजी से वहां फंसे हुए लोगों को निकालने में लगा है। भारत सरकार ‘Operation Kaveri’ के तहत भारतीयों को स्वदेश वापसी करा रही है।
ऐसे में 9वीं आउटबाउंड से 186 भारतीय नागरिकों को देश भी लाया जा रहा है।
Operation Kaveri: ऑपरेशन कावेरी के तहत अब 9वीं आउटबाउंड फ्लाइट साऊदी अरब के शहर जेद्दाह से 186 यात्रियों को लेकर कोच्चि के लिए रवाना भी हो गई है, जो जल्द ही भारत आने वाली है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर साझा भी करी है।
इससे पहले रविवार (30 अप्रैल) को भारतीय वायु सेना के AC-130 विमान की आठवीं उड़ान के बाद 40 भारतीयों को लेकर भारत भी पहुंचाया गया है। इसी के साथ ही 7वीं उड़ान के तहत सूडान से कर्नाटक लाए गए 229 यात्रियों के एक और विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा भी है।
सूडान से निकाले गए 3 हजार लोग
इधर, 01 मई की रात को वायुसेना के विमान ने 16वें बैच को लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए उड़ान भी भरी है। इस फ्लाइट में 122 भारतीय सवार हैं और जिसके बाद अब तक लगभग 3000 लोगों को ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से निकाला भी जा चुका है।
अब तक इतने लोगों की देश वापसी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए बताया है कि भारतीय वायु सेना का सी-130 विमान 40 यात्रियों के साथ नई दिल्ली में उतरा भी है। इस 8वीं उड़ान के साथ लगभग 2300 लोग अपने देश सुरक्षित वापस पहुंच चुके हैं।
‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू होने के बाद से सऊदी अरब के जेद्दाह से भारतीय नागरिकों के 8 दल आ चुके हैं और इससे पहले भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तेग ने शनिवार को संकटग्रस्त सूडान से निकाली अभियान के तहत फंसे 288 भारतीयों को सफलतापूर्वक पोर्ट सूडान से निकाला था, जो कि इसका 14वां जत्था था।