डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार (12 मई) को घोषित नतीजों के मुताबिक इस बार सीबीएसई का 12वीं का पास प्रतिशत 87.33% का रहा है। छात्र सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर आराम से देख सकते हैं।
लड़कियों ने एक बार फिर से मारी बाजी
कक्षा 12 के परिणाम के अनुसार कुल पास प्रतिशत 87.33% का है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं और अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन भी नहीं देगा। इस वर्ष, कक्षा 12 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 16,96,770 की थी। वहीं इनमें से 7,45,433 छात्र और 9,51,332 छात्राएं थीं।
CBSE Board Class 12th Result 2023 को ऐसे करें चेक-
सबसे पहले छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर CBSE Board Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक कर दें।
अपना रोल नंबर दर्ज कर के सबमिट कर दें।
रोल नंबर दर्ज करते ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ भी जाएगा।
आप सीबीएसई परिणाम चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।