डेस्क। Shardiya Navratri 2023 Wishes in Hindi: 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नौ दिन के पर्व में पहले दिन घटस्थापना की जाती है और मां दुर्गा का आह्वान भी किया जाता है।
इस दौरान माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, माँ स्कंदमाता, माता कात्यायनी, मां कालरात्रि, महागौरी और नवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करी जाती है।
नवरात्रि के पहले दिन से महानवमी तक माता के सभी स्वरूपों की उपासना करते समय नवदुर्गा के शक्तिशाली मंत्रों का जाप करना बहुत ही फलदाई होता है। यहां नवरात्रि के हर दिन के मुताबिक, माता दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों के दिव्य मंत्र दिए जा रहे हैं, जिन्हें तस्वीरों के माध्यम से दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को भी भेजा जा सकता है। नवरात्रि के मौके पर माता दुर्गा के सप्तशती मंत्रों के जाप से दिन की शुरुआत करनी चहिए।
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चन्द्रघंटायै नम:
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नम:
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कंदमातायै नम:
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कात्यायनायै नम:
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नम:
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्ये नम:
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं सिद्धिदात्यै नम: