देश - विदेश

Israel Hamas War: आपका दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

 

डेस्क। Israel Hamas War: Palestine में एक दूरसंचार कंपनी के मुख्यालय पर बमबारी हुई है, जिससे लैंडलाइन टेलीफोन, इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। गाजा की इस तस्वीरों को देखिए जहां एक बच्चा बहुत ज्यादा घायल हो गया है।

एक डॉक्टर ने उसे दौड़कर एम्बुलेंस तक पहुंचा दिया और इलाज किया गया है। लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है, उनकी आंखों में डर देखने को भी मिल रहा है। लोग खुद और परिवार को बचाने की मशक्कत में लगे हुए हैं।

Israel-Palestine Conflict: इजरायल ने गाजापट्टी को तबाह करने का बनाया मन 

हमले के बाद से हमास और इजरायल दोनों जगहों पर परिजन को बच्चों को गोद में लिए भटकते हुए साफ देखा जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि हमास के लड़ाकों ने हमले में हमारे देश के सैनिकों के सिर काट लिए है। और महिलाओं के साथ रेप तक किया। जैसे-जैसे युद्ध बढ़ रहा है वैसे ही इजरायली सेना का जमीनी आक्रमण काफी तेज भी होता जा रहा है।

Israel hamas war

इस युद्ध के बीच, अमेरिका ने इजरायल को खतरनाक हथियारों की खेप भेज उसका हाथ थामा है।

इजरायल ने गाजा के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया है। हमास के उग्रवादियों ने भी कई इजरायली सैनिकों और नागरिकों को बंधक बना लिया है। लेबनान, समंदर से सटे इलाके और इजिप्ट से सटे साउथ गाजा से लगातार आसमान से हमला करा है। यहां रॉकेट और मिसाइलों की बारिश भी हो रही हैं। फिलिस्तीनी संगठन हमास के हमले की शुरुआत के बाद इजरायल ने भी जवाब में युद्ध का ऐलान किया है।

इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी पर लगातार बमबाजी भी की जा रही है। बता दें हमास ने 7 अक्टूबर को अचानक जब इजरायल में घुसकर हमला किया तो हर कोई हैरान रह गया था। इसके बाद इजरायली सेना और यहां तक की खुफिया एजेंसियों को भी इस हमले की भनक नहीं लगी थी।

https://twitter.com/DrJain21/status/1712521071847768178?t=YMovUk6kuWwESZvrH0DOAg&s=19

https://twitter.com/MrSinha_/status/1712353900911841394?t=F468rQYR7jdwpTzTcMBxwA&s=19

https://twitter.com/H74ello5/status/1712588143839314099?t=_BLXFMdOxLoOuM0K2xQguw&s=19

https://x.com/DebojyotiGoswa9/status/1712536964489162773?t=DiecNsLjMOAQs9mmHeQJcA&s=09

Related Posts

1 of 664