Viral 18

भारत सरकार के इस आदेश से क्यों खफा है एक्स 

 

 

डेस्क। एक्स ने ये बोला है कि वे भारत सरकार के आदेश के बाद कुछ एक्स अकाउंट को ब्लॉक या सस्पेंड करने वाले हैं पर हम इससे बिल्कुल सहमत नहीं हैं। लोगों को बोलने की आजादी भी होनी चाहिए। इसकी जानकारी एक्स के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर टीम ने एक पोस्ट में साझा की है।

भारत सरकार ने हाल ही में एक्स (पहले ट्विटर) से कुछ अकाउंट को ब्लॉक करने के आदेश दिए थे और X ने सरकार के इस आदेश को स्वीकार भी कर लिया है, लेकिन साथ में असहमति जताई है।

 एक्स ने बोला है कि वे भारत सरकार के आदेश के बाद कुछ एक्स अकाउंट को ब्लॉक या सस्पेंड भी कर रहे हैं लेकिन हम इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। लोगों को बोलने की आजादी होनी चाहिए। इसकी जानकारी एक्स के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर टीम ने एक पोस्ट के जरिए बताई है।

गवर्नमेंट अफेयर टीम ने आखिर क्या बोला?

“भारत सरकार ने कार्यकारी आदेश जारी किए हैं, जिसमें कुछ एक्स अकाउंट खातों और पोस्टों पर कार्रवाई करने की बात भी हो रही है। इन अकाउंट पर जुर्माना और जेल की सजा भी जैसी कार्रवाई करने की बात बोली गई है।

UP Political News: सपा के बाद भाजपा पहुंची राजा भैया के आवास 

आदेशों के अनुपालन में, हम इन खातों और पोस्टों को केवल भारत में ही रोक देंगे; हालांकि, हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और ये मानते हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इन पदों तक विस्तारित होनी चाहिए। हमने अपनी नीतियों के अनुसार प्रभावित उपयोगकर्ताओं को इन कार्रवाइयों की सूचना भी प्रदान करी है। कानूनी प्रतिबंधों के कारण, हम कार्यकारी आदेशों को प्रकाशित करने में असमर्थ हैं। पर हमारा मानना है कि पारदर्शिता के लिए उन्हें सार्वजनिक करना भी जरुरी है।”

Kisan Protest Live Updates

बता दें कि भारत सरकार विवादित अकाउंट या फिर जिन सोशल मीडिया अकाउंट से सामाजिक सौहार्द के बिगड़ने का डर होता है, उन्हें ब्लॉक करने के आदेश दे देती है। इस संबंध में एक्स को ही सबसे ज्यादा आदेश मिलते हैं वहीं पहले जब एक्स का नाम ट्विटर था तब भी भारत सरकार इस तरह के आदेश जारी किया करती थी। इससे पहले भी एक्स ने सरकार के आदेश के बाद अकाउंट को ब्लॉक करने को लेकर काफी असहमति जताई है।

Related Posts

1 of 190