Viral 18

OnePlus Pad Go हुआ लॉन्च जानिए स्पेसिफिकेशन 

 

 

डेस्क । World Cup 2023 लगभग नजदीक है, इस कड़ी में ही OnePlus ने टीम इंडिया को खुश करने के लिए रोमांचक फिनिश के साथ OnePlus Pad Go डिवाइस को लॉन्च किया है। OnePlus Pad Go ग्लोबल टेकनॉलजी ब्रांड का दूसरा टैबलेट बन गया है।

OnePlus Pad Go एक बड़े 2.4K डिस्प्ले के साथ आता है, जो इस कीमत में अपनी तरह का पहला टैब है। इसमें यूनिक स्टीरियो साउंड अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस और पूरे दिन क्रिकेट मैचों को देखने के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और  8000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। यह सुपरवूक चार्जिंग के साथ पेश है।

टैबलेट की बिक्री शुरू होने में सिर्फ कुछ ही समय बाकि है। OnePlus Pad Go के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर यानी आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जबकि ओपन सेल 20 अक्टूबर से शुरू होगी। वनप्लस के इस डिवाइस को प्री-ऑर्डर करने वालों के लिए कई ऑफर पेश हुए हैं, साथ ही आरसीसी मेबर के लिए बैंक छूट और ऑफर भी दिया गया हैं।

हम जानते हैं कि मनोरंजन के लिए तैयार किए गए इस किफायती टैबलेट के फीचर  आपको पहले से ही अपनी ओर लुभा रहे हैं, तो आइए हम आपको बताएं कि आपको OnePlus Pad Go के लिए और भी ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत आपको आखिर क्यों है।

OnePlus Pad Go पर देखें ज्यादा कंटेंट

OnePlus Pad Go उन लोगों के लिए एकदम सही विकल्प है जो बड़ी, लेकिन पोर्टेबल स्क्रीन पर फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना और गेम स्ट्रीम करना चाह रहें हैं, लेकिन भारी लैपटॉप के कारण उन्हे बहुत परेशान होना पड़ता है। वनप्लस पैड गो को 11.35-इंच 2.4K डिस्प्ले के साथ मल्टीमीडिया अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन भी किया गया है। यह आसानी से इस सेगमेंट में बेस्ट है, और केवल 7.5 मिमी बेजेल्स के साथ और भी ज्यादा प्रभावशाली दिखाई देता है। यह भी 7:5 पहलू अनुपात को अपनाता है जिससे स्क्रीन पर  ज्यादा कंटेंट आराम से देखा जा सकता है।

इसके अलावा, 90Hz का रिफ्रेश रेट की बदौलत वनप्लस पैड गो को नेविगेट करना बहुत आसान है। यह वीडियो में मोशन ब्लर को भी काफी कम कर देता है, जो लाइव स्पोर्ट्स देखते समय आपके बहुत काम आता है। पैनल में 400 निट्स ऑटो ब्राइटनेस दी हुई है और यह स्क्रीन द्वारा निकलने वाली हानिकारक ब्लू लाइट को फिल्टर कर भी कर देता है, जिससे आपकी आंखों पर तनाव नहीं पड़ता। कम ब्राइटनेस पर स्क्रीन की झिलमिलाहट को रोकने के लिए वनप्लस पीडब्लूएम ब्राइटनेस कंट्रोल की पेशकश करके इसे और भी आगे बढ़ गया है। वनप्लस पैड गो की स्क्रीन को टीयूवी रीनलैंड द्वारा फुल केयर डिस्प्ले और सर्कैडियन फ्रेंडली डिस्प्ले दोनों तरह से सर्टिफाइड भी किया गया है।

Israel Hamas war: इजरायल ने ध्वस्त किया हमास का एडवांस डिटेक्शन सिस्टम

OnePlus Pad Go केवल एक रिच डिस्प्ले प्रोवाइट करने से काफी आगे है, इसमें  विशेष साउंड टेक्नोलॉजी दी हुई है, जो ऑडियो इमर्शन की पेशकश करने के लिए डिजाइन किया गया है। बेहतर साउंड क्वालिटी और सुनने के अनुभव के लिए कंपनी ने अपने स्वामित्व वाले ओम्निबियरिंग साउंड फील्ड को भी यूज किया है।

OnePlus Pad Go कीमत

वनप्लस पैड गो 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ वाई-फाई और LTE दोनों वेरिएंट में खरीदने के लिए पेश हुआ है। टैबलेट के 8GB+128GB वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है, तो वहीं 8GB+256GB LTE वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये की कीमत है। 8GB+128GB LTE वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये के बीच में लाई करती है।

How do I become a social media manager in 2023?

OnePlus Pad Go को आप अमेजन, फ्लिपकार्ट, OnePlus.in, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, रिलायंस, क्रोमा और अन्य प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर आउटलेट्स से भी खरीद सकेंगे।

Related Posts

1 of 190