Viral 18

AI अब आपको देगा भूकंप की सटीक जानकारी

28
×

AI अब आपको देगा भूकंप की सटीक जानकारी

Share this article

 

डेस्क । AI का इस्तेमाल वर्तमान में कई तरह के अनुसंधानों के लिए हवाई लेवल पर किया जाता है। इससे इंसानों के लिए कई अहम खोजें या फायदे भी सामने आएं हैं। टेक्सास विश्वविद्यालय द्वारा सात महीने के काफी रिसर्च के बाद एक AI-संचालित भूकंप चेतावनी प्रणाली विकसित करी गई है।

दिलचस्प बात तो ये है कि इस प्रोजेक्ट के शोधकर्ताओं का कहना है कि यह प्रणाली की सटीकता करीबन 70 प्रतिशत की है।

जानिए कैसे किया गया शोध?

ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय के द्वारा विकसित AI मॉडल का बीते 7 महीनों से चीन में परीक्षण भी किया जा रहा था।

भूमिगत गतिविधि की जानकारी वास्तविक समय प्रणाली में एकत्र करी गई थी। इसके अलावा पिछले भूकंपों की जानकारी भी इस मॉडल को दी गई है।

Congress Candidates List: Key Contenders Revealed for MP, Chattisgarh, and Telangana Elections

सभी सूचनाओं का विश्लेषण करने के बाद, चीन में बीते सात महीनों में छोटे और बड़े भूकंपों में से 70 प्रतिशत की चेतावनी एक सप्ताह पहले दी भी गई थी।

भूकंप की एकदम सटीक जानकारी

आपको ये बता दें कि AI मॉडल ने करीबन 300 किमी के दायरे में 14 भूकंपों की सटीक भविष्यवाणी की है। खास बात ये है कि ये भूकंप कितने रिक्टर स्केल का होगा। भूकंप की कुछ भविष्यवाणियाँ गलत थीं। पर अधिक रिसर्च और इसके प्रयोग के बाद, इसकी सटीकता में सुधार भी किया जा सकता है।