डेस्क। Vastu Tips: हिंदू शस्त्र में हमारी रोजमर्रा से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं, जिसमें हमे खाने-पीने, सोने-जागने और नहाने से जुड़े उचित समय और नियम भी बताए गए हैं।
जिसमें से अक्सर आप ये सुनते भी आएं होंगे कि थाली में कभी भी 3 रोटियां नहीं रखनी चाहिए, ये नियम सदियों से चले आ रहे हैं और आज परंपरा का हिस्सा बन गए हैं।
लिहाजा कई लोग इन परंपराओं का पालन करते हैं लेकिन उनके पीछे के कारणों से वे एकदम अनजान हैं, तो आज इसी कड़ी में बात करेंगे कि थाली में 3 रोटियां रखने का धार्मिक कारण क्या होता हैं।
Vastu Tips: 3 अंक को माना गया है अशुभ
धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के मुताबिक त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने इस सृष्टि का निर्माण किया है, उन्हें इस सृष्टि का रचयिता, पालनहार और संहारक भी बताया गया है। इस लिहाज से देखें तो 3 अंक शुभ होना चाहिए पर ऐसा नहीं है ये बिल्कुल उल्टा है, पूजा पाठ या किसी भी शुभ काम के लिहाज से 3 अंक को अशुभ माना गया है, इसलिए खाने की थाली में भी एक साथ 3 रोटियां नहीं रखीं जाती हैं।
3 रोटी का मृत्यु से जुड़ा हुआ है कारण
इसके अलावा खास मान्यता ये भी है कि जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तब उसके त्रयोदशी संस्कार से पहले मृतक के नाम से जो भोजन की थाली लगाई जाती है, वहीं उसमें 3 रोटियां भी रखी जाती हैं, इसलिए थाली में 3 रोटी रखने को मृतक का भोजन माना जाता है इसलिए थाली में एकसाथ 3 तीन रोटियां रखने पर मनाही की गई हैं, इसके अलावा ऐसा भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति थाली में एक साथ 3 रोटी रखकर भोजन करता है तो उसके मन में दूसरों से लड़ाई-झगड़ा करने का भाव पैदा होता है, साथ ही ऐसा करने से घर- परिवार में कलह भी पैदा होती हैं।