राजनीति

Lok Sabha Election: कल इन दिग्गजों का होगा फैसला 

 

डेस्क। Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार शाम छह बजे थम गया और तीसरे चरण में 11 राज्यों की 92 सीटों पर सात मई मतदान होंगे।

इस चरण में कुल 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में नज़र आ रहे है, जिसमें से करीब 120 महिलाएं हैं। तीसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला (राजकोट), केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

तीसरे चरण में इन राज्यों की इतनी सीटों पर होगा मतदान

Chardham Yatra Transport Facility: विशेष बस और टैक्सी सर्विस

गुजरात 25

कर्नाटक 14

महाराष्ट्र 11

मध्य प्रदेश 8

छत्तीसगढ़ 7

बिहार 5

असम 4

उत्तरप्रदेश 10

पश्चिम बंगाल 4

गोवा 2

दादर-नागर हवेली 2

कनाडा में भारतीयों की गिरफ्तारी पर क्या बोले जयशंकर 

चुनावी मैदान में 1351 उम्मीदवार मौजूद 

 

अब प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं को लुभा पाएंगे। किसी भी तरह की प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध होगा। 18वीं लोकसभा के लिए अब तक दो चरणों में 190 सीटों पर मतदान होना है, तीसरे चरण में इसके लिए 2963 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा था। जिसमें से 1563 नामांकन वैध भी पाए गए थे और अब चुनावी मैदान में 1351 उम्मीदवार हैं।

PM Modi in Ayodhya: रोडशो से पहले राम लला के दर्शन करेंगे पीएम मोदी

प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री ने अयोध्या में ताल ठोंक कर संदेश दिया है। राहुल गांधी ने तेलंगाना, मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल में जमकर चुनाव प्रचार भी किया है। राजनाथ सिंह ने हल्ला बोल की तर्ज पर आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के जम्मलमाडुगु में कहा कि अगर सत्ता में आए तो एक देश एक चुनाव प्रणाली भी लागू होगी।

 

यह दिग्गज नेता मैदान में

 

मैनपुरी से डिंपल यादव

राजगढ़ से दिग्विजय सिंह

बारामती से सुप्रिया सुले 

बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी और यूसुफ पठान

विदिशा से शिवराज सिंह चौहान

 

Related Posts

1 of 259