राजनीतिदेश - विदेश

Lok Sabha Chunav: पीएम मोदी ने किसे बोला शाही जादूगर 

 

डेस्क। Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश के दौरे पर हैं। वे होशंगाबाद में सभा को संबोधित भी कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने इस दौरान बोला कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) ने हाल ही में घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। अरे, यह शाही जादूगर अब तक कहां छिपा हुआ था। 50 साल पहले इनकी दादी ने गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से पहले दस साल पहले ये लोग रिमोट से सरकार चलाई और अब कह रहे हैं कि एक झटके में हम गरीबी हटाने का मंत्र मिल गया है। ये मंत्र लाए कहां, क्या बोल रहे, इन पर कोई भरोसा करेगा क्या? इसीलिए ये हसी के पात्र बन चुके हैं।

Israel-Iran: अमेरिका को दूर रहने की सलाह 

साथियों, मोदी का कोई सपना नहीं है, आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मैं आप सभी के लिए पैदा हुआ और पूरा भारत ही मोदी का परिवार है। इसलिए लगातार देश में विकास कार्य हो रहे हैं। विकास की ये रफ्तार इसी तरह जारी रहे, इसके लिए हमाारे दर्शन सिंह को जीतकर भेजिए। मुझे पूरा भरोसा है, आप जिता भी देंगे।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये वादे

पीएम मोदी ने बोला जो लोग अपनी पार्टी को मजबूत नहीं कर पा रहे वो देश को क्या मजबूत बनाएंगे। आपका एक वोट देश को मजबूत भी बना सकता है। इसलिए भाजपा को वोट दीजिए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन वाले कुछ तय नहीं कर सकते हैं। देश को कैसे आएंगे बढ़ाएंगे, इन्हें कुछ नहीं पता। उनके घोषणा पत्र में एक से एक खतरनाक वादे भी किए हैं। उनके एक साथी का घोषणा पत्र कहता है कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। तो बताइए, ऐसा होना चाहिए क्या? ये किसे मजबूत करने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। इनकी जैसी घातक सोच है, वैसा ही घातक घोषणा पत्र भी है।

Ambedkar के खिलाफ अनशन पर बैठ गए थे गांधी 

कांग्रेस ने अपना महिमामंडन कराया

पीएम मोदी ने बोला है कि कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और खुद का ही महिमामंडन कराया है। कांग्रेस की माने तो तब लोकतंत्र सही चल रहा था। अब जब गरीबों का भला होने लगा तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि मोदी आया है और लोकतंत्र को खतरा है।

Manish Sisodia ने अदालत से की बड़ी मांग बोले, जज साहब… 

कांग्रेस का शाही परिवार अब तो धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी वहीं बस देश को डराओ, घबराओ, आग फैलाओ। 10 साल से देश में आग नहीं लगी, यह जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वह उनको अंदर से जलाती ही जा रही है।

Related Posts

1 of 894