राजनीति

लोकसभा चुनावों के साथ ही इस राज्य पर आप का फोकस 

 

 

डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी दलों के गुट इंडिया अलायंस का एक अहम हिस्सा भी है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह बोला है कि उनकी पार्टी को जिन सीटों पर चुनाव लड़ने की अनुमति मिलती है, वहां आप पूरे मन से चुनाव लड़ेगी।

Pakistan में गायब हो रहे युवा, 2023 में इतने लापता 

बता दें दिल्ली और पंजाब की सत्ता में आप पार्टी के आने बाद केजरीवाल ने घोषणा की कि लोकसभा चुनावों के बाद उनकी पार्टी के लिए अगला बड़ा मुकाबला हरियाणा में होने वाला है। केजरीवाल ने यह कहा कि मजबूत संगठन के बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए अब हमें पूरे देश में संगठन को खड़ा करना होगा।

हरियाणा पर आप करेगी फोकस

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी बोला कि, “आम आदमी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। हमें जो भी सीटें दी जाएंगी, हम चुनाव लड़ेंगे और सभी सीटें जीतेंगे भी।”

UP News: यूपी में कांग्रेस का भव्य कार्यक्रम, एक्टिव मोड में कार्यकर्ता

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के बारे में बात की। आपको बता दें इस साल लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। अरविंद केजरीवाल ने बोला है, “10 साल में हमने राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावी प्रभाव डाला है, पहली बार विपक्षी दलों को स्कूल-अस्पताल का काम करने पर मजबूर किया गया। उन्होंने गारंटी तो दी, लेकिन किसी ने उन्हें पूरा नहीं किया, क्योंकि उनकी मंशा कभी ठीक नहीं है, जबकि हम अपनी सभी गारंटी पूरी कर रहे हैं।”

Related Posts

1 of 259