डेस्क। Turkey Earthquake। तुर्किये में 6 फरवरी को आए भूकंप से हर कोई सहम सा गया है। वहीं यहां लगातार मौतों का अंबार भी दिख रहा है। साथ ही भूकंप से अब तक 46 हजार लोगों की जान भी जा चुकी है।
साथ ही अभी भी बचाव कार्य जारी है वहीं लेकिन कई बार रेस्कयू के दौरान चमत्कार भी देखने को मिला है। जिसके बारे में जानकर यकीन करना भी लोगो के लिए मुश्किल होगा।
Turkey earthquake में मलबे में दबे पति पत्नी को जीवित निकाला गया है और ये भूकंप आने के 13 दिनों बाद हुआ है। वहीं ये हैरान करने वाली चमत्कार देखने को मिला है। इसी कड़ी में बता दें दंपति ने अपना बच्चा खो दिया है। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप आने के 13 दिन यानी 450 घंटे बाद हेते प्रांत की राजधानी अंताक्या में मलबे में दबे पति-पत्नी और उनके बच्चे को बाहर भी निकाला गया।
वहीं पति पत्नी की पहचान समीर मुहम्मद अक्कार और उनकी पत्नी रागदा के रूप में भी हुई। वहीं 12 साल के बच्चे को भी सही सलामत निकाला गया है। वहीं तीनों को निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। जहां बाद में उनके बेटे की मौत हो गई और इन नई मौतों के साथ तुर्किये-सीरिया के भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 46 हजार के पार हो गया हैं।