डेस्क। Turkey Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आकंड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अब तक भूकंप से 21 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं जैसे-जैसे मलबे के ढेर हटाए जा रहे हैं उनके नीचे से लाशें निकल रही हैं। साथ ही मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और रात के समय तामपान शून्य से नीचे जाने के कारण राहत कार्य रोकना भी पड़ रहा है।
वहीं तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावितों की मदद के लिए दुनिया के कई देश सामने भी आए हैं। और अब तक 70 से अधिक देश इसके लिए भी आगे आए हैं। बता दें वर्ल्ड बैंक ने तुर्की को 1.78 बिलियन डॉलर देने का ऐलान भी किया है। कई देशों ने राहत सामग्री भी इन देशों में भेजी गई है। अमेरिका ने भी दोनों देशों को 85 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का ऐलान गया किया है।
आपको बता दें कि तुर्की में 6 फरवरी को सुबह 4.17 बजे 8.7 तीव्रता का भूकंप आया था और इसके बाद भी कई झटके और लगे। भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप दर्ज हुआ था। हालांकि इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसका असर सीरिया में भी देखने को मिला था। और जैसे-जैसे रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ रहा है वैसे मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है।