देश - विदेश

Praveg share price: तेजी से बढ़ रहे प्रवेग के शेयर्स

 

 

Praveg share price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की लक्षद्वीप यात्रा (lakshadweep) इन दिनों चर्चा में है। इस यात्रा की वजह से देश में लक्षद्वीप एक ट्रेंडिंग टॉपिक बना है।

गूगल पर लोग इसके बारे में कई तरह की जानकारियां ले रहे हैं। वहीं, शेयर बाजार में भी लक्षद्वीप से जुड़ी कंपनियों के शेयर तूफानी रफ्तार से तेजी की ओर जा रहे हैं। इसमें से एक कंपनी प्रवेग लिमिटेड भी है। आपको बता दें कि इस कंपनी ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 50 टेंट हाउस बनाने का कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया है।

किस तरह बौद्ध से मुस्लिम देश बना मालदीव

5 साल में 5 करोड़ का हुआ मुनाफा

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इसके शेयर में 20 फीसदी तक की तेजी देखी गई है। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 1037.50 रुपये तक की पहुंच गया। वही बीते दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा और भाव 1,219.10 रुपये तक जा पहुंचा। यह इस शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है।

India Maldives Row Latest Update: राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू की कुर्सी खतरे में 

यह लगातार दूसरा दिन है जब प्रवेग लिमिटेड के शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा हुआ है। यह शेयर एक महीने के दौरान 50%, तीन महीने के दौरान 80% और छह महीने में 100% से ज्यादा का रिटर्न भी दे चुका है। सालभर में इस शेयर में 270% तक की तेजी देखी गई है। वहीं, पिछले पांच साल में यह शेयर करीबन 51000 पर्सेंट उपर गया। साल 2019 में इस शेयर की कीमत 2.40 रुपये की थी। यानी पांच साल में एक लाख का निवेश बढ़कर 5 करोड़ रुपये का हो गया होता। अगर शेयरहोल्डिंग पैटर्न देखें तो प्रमोटर के पास 54.53 फीसदी की हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.47 फीसदी की रही।

Gabriel Attal New France PM Is Gay: सबसे कम उम्र के गे पीएम बने गेब्रियल अटल

जानिए कंपनी का काम

देश के अलग-अलग हिस्सों में कंपनी को टेंट सिटी बनाने के ऑर्डर भी मिले हैं। कंपनी को साल 2013 में रण उत्सव के लिए कच्छ में एक टेंट सिटी विकसित करने का पहला बड़ा ऑर्डर मिला है और यह ऑर्डर गुजरात सरकार ने दिया।

Ram Mandir Pran Pratishtha: ‘मौनी माता’ जो खोलेंगी इतने साल बाद अपना मौन व्रत 

 इसके बाद साल 2018 में इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास टेंट सिटी विकसित करने का टेंडर दिया गया। वहीं, प्रवेग ने 2023 में वाराणसी, दमन और दीव में भी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए। कंपनी अयोध्या में राम जन्म भूमि के पास भी टेंट सिटी बना रही है।

Related Posts

1 of 664