देश - विदेश

Boar Teeth price: आपको एक झटके में लखपति बना देगा सूअर का दांत

Boar Teeth price: आपने अक्सर सुना होगा। हाथी का दांत दुनिया में खूब महंगा बिकता है। हांथी के दांत की तस्करी की जाती है। लोग हाथी पालते हैं और जब उसका दांत बेचने के लायक हो जाता है तो उसकी हत्या कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जानवर के दांत के विषय में बताने जा रहे हैं। जिसे भारत के लोग गंदा जानवर कहते हैं। उसे देखकर मुँह बनाते हैं। उसको छूने से उनको घिन लगती है लेकिन उस जानवर का दांत एक दो हजार में नहीं बल्कि लाखों में बिकता है और मार्केट में उस जानवर के दांत की खूब तस्करी होती है। असल में हम बात कर रहे हैं सूअर की। ववही सूअर जिसे देखर भारत में लोग मुँह बनाते हैं लेकिन उनको ये नहीं मालूम होता कि यदि उनको सूअर का दांत मिल जाए और वह उसे बेच दें तो उससे वह लखपति बन सकते हैं।

जानें कितने में बिकता है सूअर का दांत:

सूअर के दांत की तस्करी करना गैर कानूनी है। लेकिन इसके बाद भी मार्केट में जमकर सूअर का दांत बिकता है। इसी साल झारखण्ड में सूअर के दांत की तस्करी पकड़ी गई। तस्करी का खुलासा धनबाद में वन विभाग ने किया। वन विभाग ने बताया उन्होंने 30 सूअर के दांत की तस्करी पकड़ी है जिसकी कीमत 6 करोड़ रूपये थी। अब अगर इस आकड़े के हिसाब से देखें तो एक सूअर के दांत की कीमत मार्केट में 20 लाख रूपये है।

जिन सूअर के दांत की तस्करी होती है वह सूअर जंगली होते हैं। जंगली सूअर के दांत बाहर की तरफ निकले होते हैं और तस्कर उनको मारकर उनके दांत निकालते हैं और विदेश मार्केट में उनको बेच देते हैं। जानकारों का कहना है सूअर के दांत का उपयोग लग्जरी के रूप में होता है इसलिए यह मार्केट में इतने महंगे बिकते हैं। कई लोग इसका उपयोग तंत्र-मंत्र के लिए भी करते हैं।

Related Posts

1 of 664