देश - विदेश

Akbaruddin Owaisi On Congress: कांग्रेस के गुलामों तुम्हारी अम्मा कहां से आईं

13
×

Akbaruddin Owaisi On Congress: कांग्रेस के गुलामों तुम्हारी अम्मा कहां से आईं

Share this article

Akbaruddin Owaisi On Congress: AIMIM के नेता जी अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Akbaruddin Owaisi On Congress

Akbaruddin Owaisi On Congress: AIMIM नेताओं के बयाना अक्सर बिना सर पैर के होते हैं। कभी कोई नेता महिला आरक्षण बिल के विरोध में वोट डालता है तो कभी कोई हिन्दुओं की नीतियों पर सवाल उठाता है। कोई हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बनाता है तो कोई हिन्दुओं के खिलाफ मुसलमानों को भड़कता है। वही अब एक AIMIM के नेता जी अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का बिना नाम लिए आपत्तिजनक शब्द का उपयोग किया।

अकबरुद्दीन ओवैसी बोले कांग्रेस के लोग कहते हैं हम महाराष्ट्र से आए हैं। हम बीजेपी की बी टीम हैं। ए कांग्रेस के गुलामों मत छेड़ो मुझे मैं तुमसे पूछना चाहता हूँ तुम्हारी अम्मा( सोनिया गांधी) कहाँ से आई हैं। तुम्हारी पार्टी के रेवंत रेड्डी जो पहले आरएसएस के लिए कार्य करते थे। फिर तेलुगु देशम पार्टी से जुड़े और अब तुम्हारे हितैसी बने हैं। जो भी सत्ता में हैं उनको हमारी बात माननी होगी। बीआरएस या कांग्रेस को हमारी सुननी पड़ेगी अन्यथा हम उनको उनकी औकात दिखा देंगे।

उन्होंने आगे कहा – कांग्रेस के पास कभी कुछ नहीं था उन्होंने कभी यहाँ से तो कभी वहां से अपने साथ सबको लिया। कभी इटली तो कभी रोम से हर जगह से सबको लिया। कांग्रेस की निर्भरता बाहर वालों पर है। हमारे साथ कोई हो न हो हमारे साथ अल्लाह है हमारा गरीब मुसलमान है।