Viral 18

Vijayadashami 2023: रावण ने मरने से पहले लक्ष्मण को दिया था ये ज्ञान

डेस्क। Vijayadashami 2023: आज देशभर में दशहरा (Dussehra) यानी विजयादशमी (Vijayadashami) का उत्सव मनाया जा रहा है ऐसा कहते हैं कि भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध भी किया था। विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रुप में मनाया जाता है।
रावण एक पराक्रमी योद्धा, शक्तिशाली और बलशाली भी था। इतना ही नहीं तीनों लोकों में उसके जैसा कोई ज्ञानी नहीं हुआ, वह बहुत महान पंडित और ज्योतिष भी था।

रावण से बड़ा भक्त न तो उससे पहले कोई था, न उसके बाद कोई हुआ है। उसे सभी देवताओं को आशीर्वाद प्राप्त था और वह परम शिव भक्त भी था।

इसके बाद जब लक्ष्मण ने राम के पास जाकर उन्हें सारी बात बताई तो राम ने उन्हें यह बताया कि यदि किसी से ज्ञान प्राप्त करना हो तो उसके सिर के पास नहीं बल्कि उसके चरणों के पास में खड़ा होना चाहिए। राम की बात मानते हुए लक्ष्मण वापस रावण के पास गए और उसके पैरों के पास खड़े भी हुए तो महाज्ञानी लंकाधिपति रावण ने लक्ष्मण को 5 ऐसी बातें भी बताई जो आपको भी जीवन में सफलता के शिखर तक पहुंचा सकती है।

रावण ने लक्ष्मण को दिए थे सफलता के ये मंत्र (Ravan Laxman Success Mantras)

  • हमें अपने दुश्मन को कभी भी खुद से कमजोर नहीं समझना चाहिए। वहीं कई बार हम जिसे कमजोर समझते हैं वो अंत में हमसे ज्यादा शक्तिशाली निकलता है। जैसे रावण ने श्री राम और उनकी वानर सेना को अपनी शक्तियों के आगे छोटा समझा और वह हार भी गया।
    भले ही आप जीत रहे हों पर आपको अपने दुश्मन द्वारा हमले के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए क्योंकि आपका दुश्मन आपकी कमजोरी पर ही वार करता है।
  • हमें कभी भी अहंकार और अपने बल का दुरुपयोग भी नहीं करना चाहिए। यह हमें मानसिक, सामाजिक, सांसारिक और यहां तक कि आर्थिक रुप से काफी कमजोर कर देता है।
    हमें अपनी कमजोरी और रहस्य किसी को भी नहीं बतानी चाहिए। जैसे रावण ने अपने भाई विभीषण को अपनी मृत्य का राज बताया था जो की रावण के जीवन की सबसे बड़ी गलती भी साबित हुई।
    हमें अपने शुभचिंतकों की बातें माननी चाहिए क्योंकि वे हमेशा आपका अच्छा चाहते हैं।
    हमें दुश्मन और दोस्त की पहचान होनी चाहिए क्योंकि कई बार हम जिसे अपना दोस्त समझते हैं अंत में वही हमारा शत्रु निकलता होता है और जिसे हम पराया समझते हैं वो दोस्त होता है।
    हमें किसी पराई स्त्री पर कभी भी बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए क्योंकि पराई स्त्री बुरी नजर डालने वाले का नाश तय है।
    अच्छे काम को हमेंशा सबसे पहले और जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

Related Posts

1 of 190