Viral 18

स्विगी से शख्स ने 42.3 लाख रुपये का खाना किया ऑर्डर 

 

डेस्क। मुम्बई: 2023 को विदाई देने का समय आ चुका है और गूगल से लेकर यूट्यूब तक, हर कोई इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए या सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग रहे वीडियो लेकर आ रहा है। 

अब इस कड़ी में स्विगी भी पीछे नहीं रही और उसने ‘2023 में भारत कैसे स्विगी करेगा’ विषय पर एक ब्लॉग पोस्ट जारी किया है।

यह डिलीवरी ऐप द्वारा जारी किया गया लगातार 8वां “फूड रैप” बन गया है।

इस ब्लॉग के अनुसार, मुंबई के एक यूजर ने स्विगी से 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया। इस ब्लॉग में लिखा है, ‘मुंबई का एक उपयोगकर्ता, जिसने 42.3 लाख रुपये का भोजन ऑर्डर दिया।’ तो झाँसी के एक निवासी ने एक ही दिन में 269 वस्तुओं का ऑर्डर दिया और भुवनेश्वर के एक घर में 207 पिज्जा का ऑर्डर दिया गया था। चॉकलेट केक के लिए 8.5 मिलियन ऑर्डर के साथ बेंगलुरु ‘केक कैपिटल’ के रूप में उभरा और पूरे देश ने वेलेंटाइन डे पर प्रति मिनट 271 केक का ऑर्डर हुआ था।

पुतिन को क्यों खटक रही बाइडेन और जेलेंस्की की मुलाकात

इसके अलावा देश ने दुर्गा पूजा के दौरान गुलाब जामुन के 77 लाख ऑर्डरों का लुत्फ़ उठाया गया और नवरात्रि के दौरान शाकाहारी ऑर्डरों में पसंदीदा मसाला डोसा सबसे आगे रहा है।

बिरयानी ने एक बार फिर इस साल लगातार आठवीं बार स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बनने का ताज अपने नाम किया है। भारत ने 2023 में प्रति सेकंड 2.5 बिरयानी का ऑर्डर दिया गया और हैदराबाद के एक निवासी ने पूरे वर्ष में 1,633 बिरयानी का ऑर्डर दिया है यानी कि एक दिन में 4 से ज्यादा बिरयानी!

वहीं हर 5.5 चिकन बिरयानी के लिए एक वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया जाता रहा। हालांकि, सबसे बड़ा बिरयानी ऑर्डर चंडीगढ़ से पाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान शहर के एक परिवार ने एक बार में 70 प्लेट बिरयानी का एक साथ ऑर्डर दिया।

लेखकों को बॉलीवुड से कैसा डर, रखी ये मांग 

Related Posts

1 of 190