Viral 18

Sharad Purnima: इस बार शरद पूर्णिमा पर लगेगा ग्रहण 

 

डेस्क। Sharad Purnima: इस बार शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) का पर्व चंद्रग्रहण के साये में मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रग्रहण रहेगा। साथ ही भारतवर्ष में दिखाई भी देगा। चंद्रग्रहण मध्यरात्रि में पड़ेगा और इसका सूतक दोपहर बाद से प्रारंभ भी हो जाएगा।

ऐसे में शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) पर पूजा अर्चना सहित अन्य कार्यक्रम दिन में ही आयोजित भी किए जाएंगे।

Sharad Purnima

चंद्रमा की शीतल रोशनी में बनने वाली खीर इस बार ग्रहण के कारण मध्यरात्रि में नहीं बन सकेगी। ऐसे में ग्रहण समाप्ति के बाद ही खीर बना पाएंगे। और ऐसा नौ वर्ष बाद हो रहा है।

Google Jobs 2023: गूगल में करना चाहते हैं नौकरी, ऐसे करें एप्लाई 

जानकारों द्वारा यह बताया जा रहा है कि यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि पर रहेगा। ग्रहण का प्रारंभ ईशान कोण से होगा और मोक्ष चंद्रमा के अग्नि कोण पर पड़ेगा। एक पखवाड़े में दो ग्रहण शुभ भी नहीं माने जाते हैं।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) पर चंद्रग्रहण लगेगा जो भारतवर्ष में दिखाई भी देने वाला है। इस ग्रहण का सूतक दोपहर बाद से प्रारंभ होगा जो मध्यरात्रि के बाद तक लगा रहेगा। इस दिन रात्रि में मंदिरों के पट बंद रहेंगे, मंदिरों में भजन कीर्तन तो होंगे पर खीर का भोग नहीं लगेगा।

ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1:05 बजे,

ग्रहण का मध्य रात्रि 1:44 बजे,

ग्रहण का मोक्ष रात्रि 2:24 बजे,

ग्रहण का सूतक दोपहर 4:05 बजे से।

Related Posts

1 of 190