Viral 18

November Bank Holiday: इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, अभी निपटा लें सभी जरुरी काम

 

 

डेस्क । November Bank Holiday: अक्तूबर का महिना लगभग ख़त्म हो चुका है। अब लोगों को दिवाली और छठ के पर्व का इंतजार है। इस दौरान बैंक में भी छुट्टी (Bank Holiday) रहेगी। अगर आपको बैंक ब्रांच में जाकर के आवश्यक कार्यों को पूरा करना चाह रहे है, तो इसे जल्द से जल्द निपटा लिजिए।

क्योंकि छुट्टी के दौरान आपके काम अटक सकते हैं।

वैसे, आज अधिकांश बैकिंग प्रक्रियाएं ऑनलाइन ही होती हैं। बैंकिंग ऐप के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन से ही कई बैंकिंग कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। फिर भी खाता खुलवाने और लोन लेने के लिए आपको बैंक जाना पड़ता है।

बैंक नवंबर में 15 दिन बंद होंगे

नवंबर महीने में कई त्योहार आने वाले हैं वहीं इसके परिणामस्वरूप, नवंबर में बैंक छुट्टी के 15 दिन होंगे, जो अलग-अलग क्षेत्रों में भी होंगे। नवंबर में छह सप्ताह की छुट्टी होगी और विभिन्न क्षेत्रों में बैंक नौ दिन तक बंद रहेंगे।

1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव, जिसे कुट भी बोला जाता हैं जिसे करवा चौथ भी कहते हैं।

 10 नवंबर को वंगाला महोत्सव मनाया जाना है।

 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा, या लक्ष्मी पूजा, या दिवाली का पर्व है।

14 नवंबर को दिवाली (बली प्रतिपदा), दीपावली, विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस या और लक्ष्मी पूजा है।

15 नवंबर को भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), निंगोल चक्कौबा या भ्रातृद्वितीया का पर्व मनाया जाना है।

20 नवंबर को सुबह का अर्घ्य या छठ महापर्व है।

23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम या ईगास-बग्वाल है।

27 नवंबर को गुरु नानक जयंती, या कार्तिक पूर्णिमा, और 30 नवंबर को कनकदास जयंती मनाई जानी है।

इन तिथियों पर नवंबर में बैंक बंद होगें बैंक

1 नवंबर 2023 : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों की छुट्टी होगी।

5 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश है।

10 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंक बंद होंगे।

11 नवंबर, 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश है।

12 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होगा।

13 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों में अवकाश है।

14 नवंबर, 2023 : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

15 नवंबर, 2023 : भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद होगें।

19 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होगा।

20 नवंबर, 2023 : छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद है।

23 नवंबर, 2023 : सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद होगा।

25 नवंबर, 2023 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहने वाला है।

26 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश है।

27 नवंबर, 2023 : गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद होगें।

30 नवंबर, 2023 : कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद हैं।

Related Posts

1 of 190