Viral 18

IMD Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

डेस्क। IMD weather latest update: देश के कई इलाकों में धीरे-धीरे मौसम शुष्क होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज बदल रहा है वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फ की चादर भी नजर आने लगी है।
कई इलाकों से मानसून की वापसी हो रही है और आईएमडी (IMD) ने देश के कई इलाकों से बारिश को लेकर फिर अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, झारखंड में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ऐसा ही हाल आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मराठवाड़ा में भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर के अलावा साथ लगते इलाकों में सुबह और रात का मौसम काफी ठंडा होने लगा है।

IMD weather update: दिन के समय आपको सताएगी गर्मी

पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा में दोपहर की गर्मी अभी जारी रहने वाली है। सुबह, शाम ठंड पड़ेगी। उत्तरी केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटीय इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु लक्षद्वीप में मध्यम बारिश हो भी सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा के अलावा पश्चिमी हिमालय, गोवा में भी बारिश की संभावना है।

IMD weather update: प्रमुख शहरों का हाल

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में न्‍यूनतम 23 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मुम्‍बई में न्‍यूनतम 26 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर बना रहेगा।
चेन्‍नई में न्‍यूनतम 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस का टेंपरेचर बना रहेगा।

Israel-Hamas Conflict: इजरायल के प्रधानमंत्री ने दी ऐसी चेतावनी 
कोलकाता में न्‍यूनतम 27 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहने की आशंका है।
लखनऊ में न्‍यूनतम 23 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहेगा।
जयपुर में न्‍यूनतम 24 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Related Posts

1 of 190