Viral 18

Fukrey 3 Review: फरहान अख्तर का कॉमेडी ड्रामा पेश

 

 

डेस्क। Fukrey 3 Review फुकरे एक सफल फ्रेंचाइजी रही है जिसकी दोनों फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तीसरी फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज हो चुकी है। इस कॉमेडी ड्रामा का निर्देशन मृगदीप सिंह लाम्बा ने किया है इस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर हैं। पंकज त्रिपाठी पुलकित सम्राट वरुण शर्मा मनजोत सिंह और रिचा चड्ढा इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

फ्रेंचाइजी फिल्मों के मेले में फुकरे 3 शामिल हो गई है। पिछले दस सालों में इस फ्रेंचाइज की यह तीसरी फिल्म है। और इस बार चार फुकरों में से एक फुकरा जफर यानी अली फजल भी इस कहानी का हिस्सा नहीं बने हैं। पर उनकी कमी फिल्म में खलती नहीं है और ऐसा क्यों होता है वह फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।

हरित क्रांति के जनक MS Swaminathan का हुआ निधन 

फुकरे 3 की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां फुकरे रिटर्न्स की खत्म हुई थी। दिलीप सिंह उर्फ चूचा (वरुण शर्मा), विकास गुलाटी उर्फ हनी (पुलकित सम्राट), लाली हलवाई (मनजोत सिंह) और पंडित जी (पंकज त्रिपाठी) जनता नाम की इलेक्ट्रानिक की दुकान चला रहे होते हैं। दुकान घाटे में जा रही है, पर चूचा का डेजा चू (डेजा वू) का काम चल रहे है आगे की कहानी आप फिल्म देख कर जानिए…

Fukrey 3 film poster Fukrey 3 Review: फरहान अख्तर का कॉमेडी ड्रामा पेश

फिल्म में चूचा की मासूमियत बरकरार रहती हैं। हनी की भूमिका में पुलकित सम्राट फिर से चूचा के आसपास घटित हो रही चीजों के पीछे का तर्क ढूंढ के निकालते हैं। लाली की भूमिका में मनजोत सिंह के पास इस बार संवाद कम हुआ हैं।

Related Posts

1 of 190