Viral 18

Asian Games : कल पीएम करेगें खिलाड़ियों से बात 

 

 

डेस्क। पीएम मोदी 10 अक्टूबर 2023 की शाम करीब साढ़े चार बजे राजधानी दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 2022 एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट्स के साथ बातचीत भी करेंगे। वहीं उन्हें संबोधित भी करेंगे।

पीआईबी (पत्र सूचना कार्यालय) की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा 2022 एशियाई खेलों में एथलीट्स की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उनको बधाई देने। वहीं उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास भी है।

इस कार्यक्रम में एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों समेत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी इसमें हिस्सा लेंगे। साथ ही हांगझू एशियाई खेल 8 अक्टूबर को समाप्त हो चुके हैं।

भारत के लिए हांगझू एशियाई खेल ऐतिहासिक रहे हैं और उसने इन खेलों के इतिहास में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

भारत ने 107 मेडल (28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल) जीते हैं। इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी रहा था, जहां उसने 70 मेडल जीते थे। साथ ही इस ऐतिहासिक सफलता पर पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट्स को बधाई भी दी थी।

क्या Youtube की तरह WhatsApp Channel से भी कमा सकते हैं पैसे

पीएम मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर ये लिखा था, ‘एशियाई खेलों में भारत के लिए यह कितनी ऐतिहासिक उपलब्धि है! वहीं पूरा देश इस बात से बेहद खुश भी है कि हमारे असाधारण एथलीट्स ने अब तक के सर्वाधिक 107 पदक जीते हैं, जो पिछले 60 वर्षों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। हमारे खिलाड़ियों के अटूट संकल्प, अथक उत्साह और कड़ी मेहनत ने देश को गौरवान्वित भी कर दिया है। उनकी जीत ने हमें कई यादगार क्षण दिए हैं, हम सभी को प्रेरित किया है और उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि भी की है।’

Related Posts

1 of 190