Weather forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां साफ देखने को मिल रही हैं। इसमें मौसम का मिजाज बदला है। साथ ही मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 3 मार्च को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। देश के पहाड़ी राज्यों में 3 से 4 मार्च के बीच बर्फबारी और बारिश के आसार बने हैं।
देश की मौसमी गतिविधियां
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा भी जाता है। इस चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा भी फैली हुई है।
Boost Your Stamina in Bed: Tips for Enhanced Performance
साथ ही प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण को अब पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में देखा भी जा रहा है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक की फैला हुआ है।
Weather forecast: इन राज्यों में बारिश के बाद ओले और बर्फबारी का अलर्ट
इसके अलावा उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम पर है और 5 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की ओर आ सकता है।